बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से 25 लोगों की मौत

Bihar News:

Bihar News: बिहार के कई जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई। इसके बाद सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

Read also-Kerala: नर्सिंग कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपियों को मिली फौरी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।बुधवार को बिहार के चार जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

वैभव काजले, एसडीएम, बिहार: मौत हुई है अभी इस दुर्घटना में। वही अभी पोस्टमार्टम और जो भी है प्रशासन की तरफ से मुआवजा सब दिया जा रहा है। और जो भी घायल व्यक्ति हैं उनकों बेहतर इलाज होकर, उनको भी जो भी मुआवजा राशि प्रशासन की तरफ से है वो मुहैया कराई जाएगी। अभी हम जल्द से जल्द इलाज और जो भी लोग फंसे हैं उनको कैसे ये आपदा से निकाला जाए, उस पर ये पूरा, पुलिस पूरा प्रयास कर रही है।”

Read also-11 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचेंगे PM मोदी, सुरक्षा में ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *