देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प,पीएम मोदी 6 अगस्त को रखेंगे आधारशिला

(अजय पाल)- देश के कोने कोने में जल्द ही रेलवे स्टेशन के पुन विकास का कार्य शुरु होने वाला है 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्कीम के तहत देशभर में 508  रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्कीम के तहत 1309 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा।

Read Also: मुख्यमंत्री और गृहमंत्री में तालमेल नहीं – डॉ. सुशील गुप्ता

6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक पल के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11 बजे देश के कोने कोने में 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।इन स्टेशनों के पुनर्विकास में 244.470  करोड रुपये से भी अधिक लागत से किया जाएगा। यह रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएगे इन रेलवे स्टेशन में उस स्थान या शहर की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगे बता दे कि इंडियन रेलवे अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन के प्रावधान पर जोर दे रहा है.यह देखते हुए रेलवे देश भर में लोगों के परिवहन का पसंदीदा साधन है।इन रेलवे स्‍टेशन का होगा रिडेवलप -ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं,जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55,बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *