Sunita Kejriwal ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल का आशीर्वाद’ अभियान .भावुक होकर कही लोगों से … ये बात

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने 29 मार्च को आज प्रेस को संबोधित किया। Arvind Kejriwalसीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद वे इससे पहले वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी हैं।सुनीता केजरीवाल ने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। आज उन्होंने सीएम केजरीवाल ( CM KEJRIWAL) को अपना आशीर्वाद देने को कहा है।अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश के सबसे मजबूत भ्रष्ट और तानाशाही शासन को चुनौती दी है।कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल की रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ा दी है। केजरीवाल को एक अप्रैल को सुबह 11 बजे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुनीता केजरीवाल ने जारी कि व्हाट्सएप नंबर..

सुनीता केजरीवाल ने कहा अरविंद केजरीवाल ने जो कुछ भी कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए । सुनीता केजरीवाल आगे बोलती है कि मै आपको  एक व्हाट्सएप नंबर  दे रही हूं।( 8297324624) इस व्हाट्सएप  नंबर पर आप संदेश भेज सकते है। आज से हम केजरीवाल का आशीर्वाद अभियान शुरु कर रहे है । इस नंबर पर आप (8297324624 ) उन्हें दुआएं दे सकते हैं। कई लोगों ने अरविंद जी के लिए व्रत रख रहे हैं। आपके मन में कुछ भी आए, आप उन्हें इस नंबर पर मैसेज लिखकर भेजिए। आपका एक-एक मैसेज उन्हें भेजा जाएगा।

Read also-मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने किया रोड शो- बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल को लेकर कही ये बात..

सुनीता केजरीवाल कहती है।कि बिल्कुल ऐसे ही हमारे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देश भक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। अरविंद जी ने देश की सबसे ताकतवर भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है।आपने अरविंद जी को अपना भाई और अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मुझे पूरा विश्वास हैं कि हम सब साथ मिलकर ये लड़ाई लड़ेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *