राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर दिया ये बयान, गरमाई सियासत

Kapil Sibal :

Kapil Sibal on Dhankhar: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को सभापति जगदीप धनखड़ के सदन को चलाने के तरीके पर सवाल उठाया।सांसद सिब्बल ने दावा किया कि किसी भी देश में सदन का पीठासीन अधिकारी भाषण के दौरान सदस्यों को अक्सर बीच में नहीं टोकता है।उन्होंने कहा, “हमारे चेयरमैन साहब है, जिनकी हम बहुत इज्जत करते हैं। कोई सवाल पूछता है तो वो उसे रोकते रहते हैं। वो कहते हैं कि आप इसको अथेंटिकेट करो, उसको अथेंटिकेट करो। माइक बंद हो जाता है। जब कहते हैं कि नथिंग विल गो ऑन रिकॉर्ड माइक अपने आप बंद हो जाता है।”

Read Also: Haryana News: जमानत पर आए किशोर को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, परिजनों ने दी खून के बदले खून की चेतावनी

कपिल  सिब्बल ने दिया ये बयान – सिब्बल ने कहा, “विपक्ष को टीवी पर नहीं दिखाया जाता है। विपक्ष क्या कर रहा है दिखाया नहीं जाता है। दो-दो घंटे के भाषण होते हैं और वो भी विवादित और सबसे बड़ी दुख की बात है कि प्रधानमंत्री जी जाकर, जो हमारे पिछले चेयरमैन साहब थे, अंसारी साहब। उनके बारे में टिप्पणी की। ये कोई अच्छी बात है, आप प्रधानमंत्री हो। आपको सोचना चाहिए कि जो भी व्यक्ति उस पद पर बैठा है, उसकी इज्जत करनी चाहिए आपको और ऐसा आरोप लगाना, जब वो हाउस के मेंबर नहीं हैं, वहां बैठे नहीं हैं। वो जबाव नहीं दे सकते। केवल राजनीतिक भाषण देने से देश की स्थिति बेहतर नहीं होने वाली है।

कपिल सिब्बल ने क्रेंद सरकार पर दी ये प्रतिक्रिया- उन्होंने पीएम मोदी के राज्यसभा में दिए भाषण पर कहा कि राजनैतिक भाषण देने से देश के हालात नहीं सुधरेंगे।सिब्बल का ये बयान कांग्रेस नेता जयराम रमेश के राज्यसभा के पूर्व चेयरमैन हामिद अंसारी के खिलाफ पीएम मोदी की “अपमानजनक” टिप्पणी करने के लिए राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग करने के बाद आया है।जम्मू कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमलों पर कपिल सिब्बल ने कहा, “आठ नवंबर 2016 में जब प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी के ऐलान किया था तो उन्होंने कहा था कि नोटबंदी के बाद हिंसा का माहौल कश्मीर में भी खत्म हो जाएगा और आतंकवादी के उपर रोक लग जाएगी।

Read Also: Artificial Intelligence: बड़ा खुलासा! Fake News दे रहे ChatGPT जैसे AI मॉडल

आजाद कश्मीर है, वो भी हमारा हिस्सा है- उधर हमारे रक्षा मंत्री कहते हैं कि जो आजाद कश्मीर है, वो भी हमारा हिस्सा है और उसे हम ले लेंगे। ऐसी तो रोज स्टेटमेंट होती हैं औऱ गृह मंत्री जी रोज हमें पार्लियामेंट में बोलते हैं कि देखिए जिनती हत्या पहले कश्मीर में होती थी, अब वो कम हो गई है। तो कहने का मतलब ये है कि कश्मीर में सामान्य स्थिति कब होगी, ये जानने का हक देश की जनता को है औऱ आप क्या करने वाले हो, क्या कदम उठाने वाले हो।सिब्बल ने आगे कहा, “वहां पर मासूम लोगों की हत्या हो रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *