पेरिस में मेडल जीतने के लिए…’, स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस प्रणय ने बताया प्लान

Paris Olympics 2024 :
Paris Olympics 2024 : हाल ही में चिकनगुनिया की चपेट में आने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणय पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है और अपने कोच और पूर्व खिलाड़ी आर.एम. वी गुरुसाईदत्त की देखरेख में खेल की गति को बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। प्रणय पिछले कुछ समय के लगातार बीमारियों की चपेट में रहे हैं।

Read Also: Puja Khedkar: ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले कुछ समय से रहे बीमार – केरल के 32 साल शटलर, 2022 थॉमस कप खिताब विजेता और विश्व और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता को पेट की गंभीर बीमारी के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहना पड़ा था। इसके बाद पीठ की चोट ने उन्हें परेशान किया और फिर चिकनगुनिया के कारण उन्हें एक हफ्ते तक आराम करना पड़ा।विश्व चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीतने के बाद प्रणय को दूसरी बार पेट की उस तरह की गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा जो उन्होंने अतीत में झेला था। ये बीमारी इतनी गंभीर थी कि वे कुछ भी खा नहीं पा रहे थे। इस बीमारी के कारण वे लगभग छह महीने तक खेल से दूर रहे। इसके बावजूद वो दो प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

Read Also: भूटान के दो दिवसिय यात्रा पर रहेंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कई दिग्गज नेताओं से करेंगे मुलाकात

गुरुसाईदत्त ने कही ये बात- गुरुसाईदत्त ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ओपन के बाद हमने जो तैयारियां शुरू की थी, वे सही रास्ते पर हैं, हम सही रास्ते पर है। इस यात्रा में प्रणय के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि भले ही वो संघर्ष कर रहा था लेकिन प्रैक्टिस में कोई कोताही नहीं बरत रहे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे थे। उसे मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा इसलिए को बनाए रखना आसान नहीं था।उन्होंने कहा कि वे उस तरह का खिलाड़ी है जो बड़े मौकों पर दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। उसने पिछले तीन-चार वर्षों में कई बार ऐसा किया है। एक कोच के रूप में मुझे और राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को उन पर भरोसा है। हम कुछ नया तरीका आजमाना चाहते थे। पिछले तीन-चार टूर्नामेंटों के आधार पर गोपी सर का मानना है कि उसे लंबी अवधि के मैच खेलने होंगे। हमने इस पहलू पर काम किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *