Tripura: त्रिपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

Tripura: त्रिपुरा में पुलिस ने विस्फोटक बरामद किए और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़े हमले की साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।Tripura:

Read also-Sports News: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम उत्तरी त्रिपुरा के वंघमुन में इन लोगों को रोका गया। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार राय ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि नवगठित संगठन ‘त्रिपुरा यूनाइटेड नेशनल फोर्स’ (टीयूएनएफ) के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन से 14 इलेक्ट्रिक विस्फोटक और नियोजेल विस्फोटक बरामद किए गए।Tripura:

Read also-79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी बोले- दिवाली तक जीएसटी की दरें ‘काफी’ कम हो जाएंगी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान असम के कटलीछेरा निवासी धनंजय रियांग और उत्तरी त्रिपुरा के दमछेरा स्थित कास्को निवासी सदाई नंदा रियांग के रूप में हुई है।राय ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि उन्होंने राज्य को अस्थिर करने की साजिश रची थी जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुलिसकर्मियों की हत्या करना, पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाना, हथियार और गोला-बारूद छीनना था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस त्वरित कार्रवाई ने सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी घटना को टाल दिया।’’Tripura:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *