Baba Ramdev: बाबा रामदेव और बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बंद हुआ अवमानना का केस

सुप्रीम कोर्ट: Baba Ramdev and Balkrishna got relief from Supreme Court, contempt case closed

Baba Ramdev: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से भ्रामक विज्ञापन मामले में राहत मिली है। दोनों की माफी को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का मामला खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव ने माफी मांगी थी और भविष्य में भ्रामक विज्ञापनों से दूर रहने का वादा किया था।

Read Also: Bhalswa Dairy: भलस्वा डेयरी में सड़क पर हजारों लोगों का प्रदर्शन, सताने लगा घर से बेघर होने का डर

बता दें कि 2022 में IMA ने यह शिकायत की। इसमें बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि पर आरोप लगाया गया था कि वह आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था और कोविड वैक्सीन उत्पादन को बदनाम करती है। पतंजलि के एडवोकेट गौतम तालुकदार ने कहा कि कोर्ट ने रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा दिए गए वचनों के आधार पर मामले को खारिज कर दिया है। 14 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस को सुरक्षित रख लिया था।

Read Also: Delhi News: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा के क्या है इंतजाम ? जानिए

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान आरवी अशोकन, आईएमए के अध्यक्ष, से पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट को दिए गए इंटरव्यू में उनके बयानों पर सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी गई थी? दरअसल, अशोकन ने एक इंटरव्यू में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के भ्रामक विज्ञापन मामले पर प्रश्नों का जवाब दिया। इसमें उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट ने निजी डॉक्टरों की तरह एसोसिएशन की भी आलोचना की। कोर्ट ने निर्णय दिया कि माफीनामा अशोकन व्यक्तिगत रूप से अखबारों में प्रकाशित होना चाहिए, न कि IMA  के धन से।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *