J&K Election: किश्तवाड़ रैली में NC-कांग्रेस गठबंधन पर खूब बरसे अनुराग ठाकुर,दिया बड़ा बयान

J&K Election :

J&K Election : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में चुनावी बिगुल बज चुका है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बचा हुआ है सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए है। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने किश्तवाड़ में पार्टी उम्मीदवार शगुन परिहार के लिए प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर ने नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल जम्मू कश्मीर में अशांति वापस ला सकते हैं।

Read Also: Kolkata Rape-Murder Case: पीड़िता के माता-पिता का आरोप, रिश्वत देकर मामला दबाने की कोशिश

अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ये दोनों की सोच यही है कि जम्मू कश्मीर को वापस उसी स्थिति में पहुंचा दिया जाए, जैसे  पहले थी। ये चाहते हैं पत्थरबाजी वापस हो, ये चाहते हैं अलगाववाद वापस हो, आतंकवाद वापस हो। ये चाहते हैं कि यहां के लोग मजबूर हो जाएं, आगे न बढ़ पाएं।हम ऐसे कतई नहीं होने देंगे, जम्मू कश्मीर की जनता कतई नहीं होने देगी । आपको बता दें कि किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र में 18 सितंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

Read Also: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने दी जलभराव की चेतावनी

राहुल गांधी पर की टिप्पणी –  राहुल गांधीजी की जो सोच है पंडित नेहरूजी वाली सोच है कि कश्मीर को पीछे धकेल के रखना है, वो कभी नहीं होगा। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir)  में पीस, प्रोस्पेरटी, प्रोग्रेस (Progress )  किसी ने दी है, तो वो भारतीय जनता (BJP) पार्टी ने दी है और आगे भी देगी, वो भारतीय जनता (BJP ) पार्टी ही होगी। केंद्र शासित प्रदेश में 18 सितंबर को पहले चरण के चुनाव में 24 सीटों पर मतदान होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *