Haryana Election : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद

Haryana Election : 

Haryana Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले शुक्रवार को पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।पंचकुला में भी भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।सुरक्षा इंतजामों को लेकर डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने कहा, “कल की वोटिंग के लिए ये डिस्पैच सेंटर पंचकुला सीट के लिए है। हमारा बल तैनाती के लिए तैयार है। ब्रीफिंग हो चुकी है। कालका निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग भी हो चुकी है।

Read Also: मैरिटल रेप को अपराध मानने के पक्ष में नहीं केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट से कहा- ये कानूनी नहीं सामाजिक मुद्दा

जगह जगह पुलिस तैनात-  हमारे पास कुल 2200 डिप्लॉयमेंट फोर्स है। इसके अलावा हमारे पास अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियां भी हैं। हमारे पास गश्ती दल भी हैं।हमारे पास ईसीपी भी हैं जो हर चीज की जांच करेंगे। 13 अंतरराज्यीय जांच बिंदु हैं। हमने अलग-अलग राज्यों से बात की है और उन्होंने जांच बिंदु बनाए हैं। हरियाणा और सभी तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ी जांच चल रही है ताकि कोई भी प्रतिबंधित सामान हरियाणा में न आ सके। मुझे यकीन है कि हम शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे।”राज्य की सभी 90 सीटों पर कल यानी शनिवार को वोटिंग होगी। नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे।

Read Also: संतों ने मंदिर से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने का किया समर्थन, पुलिस कार्रवाई पर किया विरोध

हिमाद्री कौशिक, डीसीपी, पंचकुला: कल की वोटिंग के लिए ये डिस्पैच सेंटर पंचकुला सीट के लिए है। हमारा बल तैनाती के लिए तैयार है। ब्रीफिंग हो चुकी है। कालका निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग भी हो चुकी है। हमारे पास कुल 2200 डिप्लॉयमेंट फोर्स है। इसके अलावा हमारे पास अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियां भी हैं।

हमारे पास गश्ती दल भी हैं।हमारे पास ईसीपी भी हैं जो हर चीज की जांच करेंगे। 13 अंतरराज्यीय जांच बिंदु हैं। हमने अलग-अलग राज्यों से बात की है और उन्होंने जांच बिंदु बनाए हैं। हरियाणा और सभी तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ी जांच चल रही है ताकि कोई भी प्रतिबंधित सामान हरियाणा में न आ सके। मुझे यकीन है कि हम शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *