PM मोदी आज ‘कर्मयोगी सप्ताह’ की करेंगे शुरुआत, PMO ने दी ये जानकारी

PM Modi on Opposition:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ‘कर्मयोगी सप्ताह’ यानी राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह की शुरुआत करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। इसके तहत लोक सेवकों के लिए व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकसित करने की दिशा में नए सिरे से कोशिश शुरू की जाएगी।

Read Also: मथुरा में होगी RSS की 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

आपको बता दें, प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) ने बयान जारी कर ये जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ‘कर्मयोगी सप्ताह’ यानी राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह की शुरुआत करेंगे। PMO ने बताया कि ‘मिशन कर्मयोगी’ की शुरुआत सितंबर 2020 में की गई थी और तब से इसने लगातार तरक्की की है।

PMO ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह लोक सेवकों के लिए व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकास की दिशा में नई गति देने वाला, अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन होगा। सीखने और विकास को आगे बढ़ाने के लिए ये पहल की गई है। राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का उद्देश्य ‘एक सरकार’ का संदेश देना, सभी को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जोड़ना और आजीवन सीखने को बढ़ावा देना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *