DANA CYCLONE: चक्रवाती तूफान दाना को लेकर हाई अलर्ट, दीघा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Cyclone Fanjal:

DANA CYCLONE: चक्रवात ‘दाना’ से पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल के दीघा में तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।बैठक में मंत्री मानस भुंइया, डीएम पूर्णेंदु माझी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। मानस भुंइया ने कहा कि प्रशासन चक्रवात ‘दाना’ से निपटने के लिए तैयार है और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि भीषण चक्रवात ‘दाना’ निकटवर्ती ओडिशा तट के करीब पहुंचने के कारण पश्चिम बंगाल में अब तक 1.14 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

Read also- बेंगलुरू इमारत हादसा: छह और शव मिले, मालिक और ठेकेदार हिरासत में लिए गए

हवाई सेवाएं हुई प्रभावित- ये तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा तट को पार कर पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।तूफान की आशंका को देखते हुए कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन गुरुवार शाम छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक 15 घंटे के लिए निलंबित रहेगा, जबकि पूर्वी रेलवे ने अपने सियालदह डिवीजन में गुरुवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 190 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

Read also- Cyclone: ओडिशा-बंगाल आपदा से निपटने को तैयार, 24 अक्टूबर की रात को तट पर पहुंचने की संभावना

IMD ने जारी किया अलर्ट- मौसम विभाग ने चक्रवात के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों- उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाडग़्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके कारण तटवर्ती जिलों में भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। इसको लेकर राज्य प्रशासन सतर्क है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *