UP: कानपुर में एक फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

UP: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार रात एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें अगल-बगल घरों तक पहुंच रही थीं। लोगों में दहशत का माहौल था। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू तो पा लिया, मगर लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

Read Also: जम्मू-कश्मीर में BJP ने खोया हिंदुओं का प्रमुख चेहरा, नगरोटा से सिटिंग MLA देवेंद्र सिंह राणा का हुआ निधन

जानकारी के मुताबिक, UP के कानपुर सीसामऊ थाना क्षेत्र के भदौरिया चौराहा पर अंजनी फर्नीचर में लगी आग के कारण दुकान में रखा लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं शोरूम में लगी आग की जद में आस-पास के घर और दुकान भी आ गए। इसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

हालांकि आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के काम में जुट गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर घंटों बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलने पर शोरूम मालिक भी मौके पर पहुंचे और भारी नुकसान होता देख माथा पीटते नजर आए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *