Delhi Politics: रमेश बिधूड़ी पर बिफरी कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, BJP से कर दी ये डिमांड

Ramesh Bidhuri News:

Ramesh Bidhuri News: कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर अपनी टिप्पणी के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और उसके नेता रमेश बिधूड़ी से माफी की मांग की।उन्होंने कहा कि रमेश विधूड़ी महिला विरोधी है और उनके बयान से पार्टी का ‘असली चेहरा’ सामने आ गया।दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी की प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है।

Read also-Snowfall: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से पर्यटकों से गुलजार हुई घाटी, IMD ने जारी किया अलर्ट

सुप्रिया श्रीनेत, प्रवक्ता, कांग्रेस: बीजेपी वस्तुत: महिला विरोधी है और इसका प्रमाण वो बार-बार देते हैं। बीजेपी के पूर्व सांसद और अब कालकाजी दिल्ली में उनके विधायक उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी जी का प्रियंका गांधी जी के संदर्भ में दिया गया बयान न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि उनकी असली कुत्सित महिला विरोधी मानसिकता को दिखाता है।

Read also-Sports: विराट कोहली पर फूटा इरफान पठान का गुस्सा, बोले- कोहली टीम में रहने के हकदार नहीं

जिस आदमी ने सदन में खड़े होकर अपने साथ सांसद को गंदी-गंदी गालियां दी और उसकी कोई या खामियाजा न भुगता हो उससे क्या ही उम्मीद की जा सकती है। लेकिन इस घटिया भाषा, घटिया बयान के लिए बीजेपी की महिला नेत्रियां, महिला बाल विकास मंत्री, बीजेपी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और खुद प्रधानमंत्री जी कुछ बोलेंगे? असलियत तो ये है कि इस महिला विरोधी भाषा, इस महिला विरोधी सोच और इस कुत्सित मानसिकता के जनका तो मोदी जी ही हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *