BRS नेता रामा राव एंटी करप्शन ब्यूरो के सामने हुए पेश

Formula E Race Case: BRS leader Rama Rao appears before Anti Corruption Bureau, Formula E race case, KTR appears before ACB, KTR, Formula E race case, KTR ACB inquiry, Formula E race case, KTR appears before ACB inquiry

Formula E Race Case: फार्मूला-ई रेस मामले में मुख्य आरोपित भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक के. टी. रामाराव गुरुवार 9 जनवरी को यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी के सामने पेश हुए। के. टी. आर. के नाम से मशहूर राव को ‘फॉर्मूला-ई रेस’ आयोजित करने के लिए कथित ‘‘अनाधिकृत’’ भुगतान से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए एसीबी ने बुलाया था।

Read Also: भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है ! प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज, PM मोदी ने किया उद्घाटन

बता दें, के. टी. रामाराव अपने वकील के साथ एसीबी के दफ्तर गए। तेलंगाना हाई कोर्ट ने बुधवार 8 जनवरी को एसीबी कार्यालय में उनके साथ वकील को जाने की इजाजत दी थी। हालांकि, अदालत ने ये साफ किया कि वकील उस कमरे में मौजूद नहीं होगा जहां एसीबी के अधिकारी राव से पूछताछ कर रहे होंगे। अदालत ने कहा कि वकील एक कमरे में बैठ सकते हैं, जहां वह अपने मुवक्किल और जांच अधिकारी से मिल सकते हैं और कार्रवाई को देख सकते हैं।

Read Also: भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में… प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले PM मोदी

एसीबी के सामने पेश होने से पहले के. टी. राव ने कहा कि जब वे पिछली सरकार में मंत्री थे, तब उनका एजेंडा हैदराबाद को निरंतर गतिशील महत्वपूर्ण केंद्र बनाना था, क्योंकि दुनिया इस दिशा में आगे बढ़ रही है और ‘फॉर्मूला-ई रेस’ उस महत्वाकांक्षी नजरिए का एक हिस्सा थी। एसीबी ने पिछली सरकार के दौरान फरवरी 2023 में फॉर्मूला ई रेस आयोजित करने के लिए बिना मंजूरी के ज्यादातर भुगतान विदेशी मुद्रा में करने के आरोप में राव के खिलाफ 19 दिसंबर को मामला दर्ज किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *