TVS मोटर की ब्रिक्री में बंपर उछाल, दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 609.35 करोड़ हुआ

TVS Motor News:

TVS Motor News: टीवीएस मोटर कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 609.35 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 20 प्रतिशत अधिक है।दोपहिया और तिपहिया बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर तिमाही में बिक्री बढ़ने से उसका एकीकृत लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 609.35 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 509.61 करोड़ रुपये था।

Read also-Delhi Politics: AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन को मिली चुनाव प्रचार के लिए कस्टडी पैरोल

आलोच्य तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 11,134.63 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 10,113.94 करोड़ रुपये थी।अक्टूबर-दिसंबर, 2024 तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 10,272.62 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,362.83 करोड़ रुपये था।टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि बीती तिमाही में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों के निर्यात समेत उसकी कुल बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 11.01 लाख इकाई थी।

Read also-श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में मछुआरे हुए घायल, विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका उच्चायुक्त को किया तलब

मोटरसाइकिल की बिक्री सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 5.56 लाख इकाई हो गई जबकि स्कूटर की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 4.93 लाख इकाई रही।समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने 29,000 तिपहिया वाहनों की भी बिक्री की जो सालभर पहले 38,000 इकाई थी।कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 76,000 इलेक्ट्रिक स्कूटरो बेचे, जो दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के 48,000 इकाई के आंकड़े से 57 प्रतिशत अधिक है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *