Haryana News: विदेश कभी मत जाना…अमेरिका में जिस युवक से राहुल गांधी मिले, उसने स्वदेश लौटकर सुनाई आपबीती

"Haryana, Karnal, Rahul Gandhi, Amit Mann, Ghoghadipur, Virendra Rathore, Dunk

Haryana News: करनाल के घोघड़ीपुर गांव का रहने वाला अमित अमेरिका से वापिस लौटा अपने गांव, बीते महीनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गांव घोघड़ीपुर में पहुँचकर अमित के परिजनों से की थी मुलाकात, अमेरिका में हुए सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हुआ था अमित , राहुल गांधी ने उस समय अमित से अमेरिका में मुलाकात कर उसके गांव में जाकर परिवार वालों से मुलाकात करने का किया था अमित से वायदा, राहुल गांधी ने अमित के गांव पहुँचकर परिजनों से अमित को सकुशल भारत लाने और इलाज कराने का भी किया था वादा, अब अमित का यहां पर हो रहा है इलाज.

Read also –दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

आपको बता दें कि 20 सितंबर को गुप-चुप तरीके से सुबह 5 बजे करनाल के गांव घोघड़ीपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुँचे थे, डंकी से विदेश गए युवा अमित के परिजनों से की थी तब राहुल गांधी ने मुलाकात, राहुल गांधी बीते कुछ महीनों पहले अमेरिका में गए हुए थे वहां पर राहुल गांधी ने कई ऐसे लड़कों से मुलाकात की थी जो हरियाणा के रहने वाले थे उनमें से एक अमित था जो उस समय वहां पर सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया था, उस समय राहुल गांधी ने मुलाकात की थी, तब राहुल गांधी ने कहा था वह उसके गांव जाकर उसके परिवार वालों से मुलाकात करेंगे और मुलाकात करने पहुंचे थे राहुल गांधी ने परिवार से वायदा किया था कि वह अमित को सकुशल भारत लेंगे और उसका इलाज भी यहां पर करवाएंगे अब अमित का इलाज चल रहा है।

अमित ने बताया घर के हालात अच्छे नहीं थे जिसके चलते वह अमेरिका में गया था ताकि घर के हालात कुछ ठीक हो सके, अमेरिका जाने के लिए उसके परिवार ने अपने खेत को बेचा और अपने घर को रखा गिरवी रखा और 42 लाख रुपये लगाकर 2023 में अमेरिका में भेजा था डोंकी के माध्यम से वह 17 जुलाई को अपने घर से निकला था 8 जुलाई को कैंप से बाहर निकाला था,  अमित बताते हैं डोंकी का रास्ता बहुत ही खराब है सड़क हादसे के बारे में अमित ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा वह स्टोर से काम करके बाहरी निकला तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे पुलिस वाले ही उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले गए थे.

अमित का कहना है कि मेरे पैसे भी नही थे और मुझे चोट भी लगी.अब राहुल गांधी के थ्रू वीरेंद्र राठौड़ कांग्रेस नेता मेरा इलाज करवा रहे हैं पहले से मैं बेहतर हूं हल्का-फुल्का चल रहा हूं। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि डोंकी मारकर कोई भी युवा विदेश मत जाए, पहले मेरी हालत काफी खराब थी मैं ठीक तरीके से कुर्सी पर भी बैठ नहीं सकता था अभी मैं कभी भी विदेश नहीं जाऊंगा, घर के हालात ठीक करने के लिए मैं अमेरिका में गया था अपने खेत को बेचा और अपने घर को गिरवी रख था।

Read also – बार-बार देखते हैं शीशा तो सावधान! हो सकता है खतरनाक बीमारी का संकेत…

बीरमति अमित की माता ने बताया अभी उसका शरीर पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ हालांकि हल्का-फुल्का चल जरूर रहा है अमित लेकिन उसका शरीर उसे तरह नहीं रहा कि वह कोई काम कर सके, उन्होंने कहा इसे हम आंखों से भी काफी कम दिखता है उनके बेटे का इलाज कांग्रेस पार्टी की तरफ से करवाया जा रहा है राहुल गांधी यहां पर पहुंचे थे और उनके सहयोगी वीरेंद्र राठौड़ अब यह उनका इलाज करवा रहे हैं राहुल गांधी ने वादा किया था इलाज करवाने का जो इलाज मेरे बेटे का करवा रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *