Ahmedabad: डीएनए मिलान से हुई 220 मृतकों की शिनाख्त, परिजनों को सौंपे गए शव

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बाद अब तक डीएनए मिलान के जरिए 220 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 202 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।गुजरात सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

Read also- हिमाचल प्रदेश: बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

12 जून को बोइंग विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त – इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गत 12 जून को अपराह्न 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे इस विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक यात्री जीवित बचा। दुर्घटना स्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे।अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं, क्योंकि विमान दुर्घटना में कई लोग इस कदर झुलस गए कि उनके शवों की शिनाख्त नहीं की जा सकती।

Read also- इजराइल में फंसे उत्तर प्रदेश के भदोही से गए श्रमिक! परिजन परेशान, सरकार से मांगी मदद

270 लोगों  हुईं मौत- गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा, ‘‘अब तक 220 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान कर लिया गया है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। 202 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। और भी मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है।’पटेल ने ‘एक्स’ पर कहा कि इन 202 लोगों में 160 भारतीय, सात पुर्तगाली नागरिक, 34 ब्रिटिश नागरिक और एक कनाडाई नागरिक के शव हैं। मंत्री ने बताया कि 15 मृतकों के शवों को हवाई मार्ग से उनके मूल स्थानों को भेज दिया गया है, वहीं 187 लोगों की पार्थिव देह को सड़क मार्ग से भेजा गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *