Bihar: सीवान रैली में जमकर बरसे पीएम मोदी, आरजेडी और कांग्रेस पर साधा निशाना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान में एक जनसभा में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसा और उन पर अपने शासन के दौरान बिहार को गरीबी और अराजकता की ओर धकेलने का आरोप लगाया।जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन द्वारा बनाए गए “जंगल राज” को खत्म कर दिया है।पीएम मोदी ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का कथित अपमान करने के लिए आरजेडी की आलोचना की और कहा कि राज्य के लोग दलित प्रतीक का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आरजेडी और कांग्रेस बिहार से मजदूरों के बड़े पैमाने पर पलायन और राज्य में दशकों से व्याप्त गरीबी के लिए जिम्मेदार हैं।’

Read also- Dehradun: जन्मदिवस पर बच्चों के गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री: आरजेडी-कांग्रेस की करतूते,इनके कारनामे बिहार विरोधी है। निवेश विरोधी है।जब भी अपने मुंह से ये लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को दुकान, कारोबार, उद्योग धंधे सबमें ताले लटकटे नजर आते हैं। सबका साथ-सबका विकास। लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं- परिवार का साथ, परिवार का विकास। हम कहते है- सबका साथ-सबका विकास। वो कहते हैं- परिवार का साथ, परिवार का विकास। इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है। अपने-अपने परिवारों के हित के लिए ये देश के, बिहार के करोड़ों परिवारों का अहित करने से भी नहीं चुकते हैं।

Read also- Ahmedabad: डीएनए मिलान से हुई 220 मृतकों की शिनाख्त, परिजनों को सौंपे गए शव

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *