सावन माह का आज से हुआ शुभारंभ, शिव मंदिरों में श्रद्धालु बोल रहे बम-बम

सावन का पावन महीना आज से शुरू हो चुका है। ऐसे में शिवालियों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। गर्भ ग्रह में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। बाबा भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंज रहे हैं। वहीं हरिद्वार से गाजियाबाद रूट पर कांवड़ यात्रियों का आवागमन भी अब देखने को मिल रहा है, इसके साथ ही गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए आज से मार्ग परिवर्तन भी लागू हो गया है।

Read Also: गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद पटना में रेत खनन कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

आपको बता दें, सावन माह का शुभारंभ आज से हो गया है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। वहीं 23 जुलाई को सावन की शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। सावन माह के दौरान 9 सर्वार्थ सिद्धि योग और 12 रवि योग बन रहे हैं, जो इसे और भी विशेष बनाते हैं।

सावन माह की महत्वपूर्ण बातें

इस बार सावन महीने में कुल 4 सावन सोमवार पड़ेंगे, जोकि क्रमश: 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त को होंगे। भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए ये काफी विशेष दिन माने जाते हैं। ऐसे में सावन माह की अवधि 11 जुलाई से 9 अगस्त तक है।

पूजा विधि

सबसे पहले भगवान शिव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें या अपने नजदीकी मंदिर में भी जा सकते हैं। यहां शिवलिंग पर गंगा जल या पवित्र जल से अभिषेक करें। बेल पत्र, धतूरा, और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें। धूप-दीप दिखाकर शिव जी की आरती करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और फिर पूजा के बाद प्रसाद का वितरण करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *