Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश विमान हादसे पर भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजेगा डॉक्टरों-नर्सों की स्पेशल टीम

Bangladesh Plane Crash,Dhaka plane crash,bangladesh news,bangladesh latest news,plane crash in bangladesh,ढाका विमान हादसा 2025,माइलस्टोन स्कूल विमान दुर्घटना,बांग्लादेश विमान क्रैश समाचार,पीएम मोदी ढाका विमान हादसा,बांग्लादेश विमान हादसा,विदेश मंत्रालय"

Bangladesh Plane Crash: भारत ने मंगलवार को कहा कि वो बांग्लादेश में हुए विमान हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए ‘बर्न-स्पेशलिस्ट’ डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम ढाका भेज रहा है।‘बर्न-स्पेशलिस्ट’ डॉक्टरों को आग से झुलसे लोगों का इलाज करने में विशेषज्ञता हासिल होती है। बांग्लादेश में वायुसेना के एक प्रशिक्षण विमान के ढाका में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 25 बच्चे शामिल थेBangladesh Plane Crash

Read also- Bihar Voter List: बिहार वोटर लिस्ट पर मचा बवाल, दोनों सदन स्थगित….विपक्ष ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विमान हादसे में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया था और बांग्लादेश को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था।विदेश मंत्रालय ने कहा कि आवश्यक चिकित्सा सहायता के साथ ‘बर्न-स्पेशलिस्ट’ डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम पीड़ितों के इलाज के लिए जल्द ही ढाका जाएगीBangladesh Plane Crash

Read also- Foreign Secretary Pc: प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर विदेश सचिव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मंत्रालय ने कहा, “टीम मरीजों की स्थिति का आकलन करेगी और जरूरत के हिसाब से भारत में आगे के उपचार और विशेष देखभाल की सिफारिश करेगी। बताया जा रहा है कि ढाका भेजी जाने वाली टीम में दिल्ली के दो डॉक्टर शामिल हैं, एक राम मनोहर लोहिया अस्पताल का और दूसरा सफदरजंग अस्पताल का

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *