Bihar: प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में किया रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Bihar: बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम पटना में एक विशाल रोड शो का नेतृत्व किया।मोदी, केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राजीव रंजन सिंह ‘ललन’, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ, दिनकर गोलंबर से रोड शो शुरू किया।इस दौरान प्रधानमंत्री ने सड़क के दोनों ओर और इमारतों की छतों पर जमा भीड़ का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाया।Bihar:

Read Also-Bollywood: पड़ोसियों ने शाहरुख खान को जन्मदिन पर किया याद; बताया खुशमिजाज, मिलनसार और मददगार

विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा कर रहे मोदी की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हुए थे।बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री की तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश करती दिखीं। इसके साथ ही उनके वाहन पर पुष्प वर्षा और आरती उतारती हुई दिखाई दीं।बीजेपी ने लगभग तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर बनाए गए छोटे मंचों पर ‘सामा चकेवा’ सहित लोक नृत्यों का प्रदर्शन भी किया।Bihar:

Read Also- Punjab: वाहनों की जांच के कारण अखबार वितरण में देरी, विपक्ष ने मीडिया पर हमले का लगाया आरोप

रोड शो नाला रोड, ठाकुरवाड़ी और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन में समाप्त हुआ।मोदी ने पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान पटना में इसी तरह का रोड शो किया था और इस साल की शुरुआत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी ऐसा ही एक रोड शो किया था।पटना में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होगा।Bihar:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *