IIT कानपुर में शोध कर रहे एक PhD छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

IIT

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)-कानपुर में 25 साल के पीएचडी के एक छात्र ने मंगलवार दोपहर परिसर की एक रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। यह बीते 23 दिनों के अंदर IIT-कानपुर परिसर में आत्महत्या का दूसरा मामला है, जिससे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

Read Also: विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे से मिले हरियाणा CM नायब सैनी, गोद में भी उठाया

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान रामस्वरूप इशराम के रूप में हुई है, जो अर्थ साइंसेज विभाग में शोध छात्र था। वह अपनी पत्नी मंजू और तीन साल की बेटी के साथ न्यू एसबीआरए भवन के एए-21 में रह रहा था। इशराम को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस उपायुक्त ने कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि छात्र लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उसने कई बार काउंसलिंग भी करवाई थी।” शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। IIT

Read Also: 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) में एजेंडा विषयों पर हुई व्यापक चर्चा

पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर दिया है और जांच के तहत मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। इशराम राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले थे। वहीं इस घटना पर दुख जताते हुए IIT-कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थान ने एक होनहार शोध छात्र को खो दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *