गणतंत्र दिवस पर नेताओं का संदेश: पीएम मोदी से राहुल गांधी तक बोले—संविधान ही भारत की ताकत

Delhi

Republic Day 2026 : भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरा देश देशभक्ति के रंगों में सराबोर है। इस अवसर पर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥’ Republic Day 2026 Republic Day 2026 

Read also- 20 साल पुरानी, फिर भी आज उतनी ही प्रासंगिक ‘रंग दे बसंती’- राकेश ओमप्रकाश मेहरा

अखिलेश यादव ने भी एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘स्वतंत्र भारत के इतिहास में ये एक अनूठा गणतंत्र दिवस है, जब तारीख़ भी 26 है साल भी 26 है। इसीलिए इस विशेष गणतंत्र दिवस की विशेष बधाई और शुभकामनाएँ! आइए इस विशेष गणतंत्र दिवस पर देश के गणतंत्र के आधार जनतंत्र और उसके आधार ‘संविधान’ की रक्षा का विशिष्ट संकल्प उठाएं।Republic Day 2026  Republic Day 2026  Republic Day 2026 

Read also- गणतंत्र दिवस पर मंत्री श्रुति चौधरी का संदेश- “संविधान के अधिकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है – यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है – हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद! जय संविधान!’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *