Uttar Pradesh: मथुरा में विद्यार्थियों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: मथुरा जिले के नौझील क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों से नमाज पढ़वाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मथुरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने बताया कि प्रधानाचार्य जान मोहम्मद के खिलाफ 30 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौझील ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी। Uttar Pradesh

Read Also: Union Budget 2026: ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ को मिली नई उड़ान, गेमिंग और एनिमेशन से युवाओं का भविष्य संवारने की कोशिश

चौहान ने अपनी शिकायत में दावा किया कि छात्रों के अभिभावकों ने उनसे संपर्क कर आरोप लगाया था कि प्रधानाचार्य विद्यार्थियों को नमाज पढ़ने के लिए कहते हैं और विद्यालय में राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। कीर्ति ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है और जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। Uttar Pradesh

उन्होंने कहा, ‘‘जांच समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।’’

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *