Bollywood: केंद्र ने नेटफ्लिक्स को ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म का टीजर, अन्य प्रचार सामग्री हटाने को दिया निर्देश

Netflix:

Netflix: बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म ‘‘घूसखोर पंडत’ का टीजर और अन्य प्रचार सामग्री सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा है।इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है, जिसमें कई उपयोगकर्ताओं ने फिल्म के शीर्षक को ‘जातिवादी’ और आपत्तिजनक बताया है। Netflix

Read Also: Sports News: अंडर-19 विश्व कप में चमके वैभव सूर्यवंशी, शतक से पटेल मैदान में जश्न का माहौल

इस विवाद के कारण उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक शिकायत के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।

Read Also: Bollywood: फिल्म घूसखोर पंडत का किसी जाति से कोई संबंध नहीं, विवाद पर बोले अभिनेता मनोज बाजपेयी

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्र ने नेटफ्लिक्स को फिल्म का टीजर और अन्य सभी प्रचार सामग्री हटाने के लिए कहा है। इस तरह का कोई भी कृत्य, जो किसी भी समाज के विरुद्ध है, पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’ Netflix

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *