Iran US Israel War: अमेरिका-इज़रायल-ईरान युद्ध जारी, आज 8वें दिन भी हुए भारी हमले

WAR

Iran US Israel War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध चरम पर है। युद्ध अब अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और हमले की तीव्रता में कोई कमी नहीं आई है।तेहरान में फिर से भयंकर विस्फोट: अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त सेनाओं ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तेहरान और मध्य ईरान के कई इलाकों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। मेहराबाद एयरपोर्ट तेहरान का मुख्य घरेलू हवाई अड्डा में आग लग गई और आसपास के इलाकों में बड़े-बड़े धमाके सुने गए।वही इज़राइली सेना ने दावा किया कि 80 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने “ब्रॉड-स्केल वेव” में हमले किए, जिसमें रेजीम इंफ्रास्ट्रक्चर और बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स को निशाना बनाया गया। Iran US Israel War: 

Read Also: LPG Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ, रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

वही ईरान का जवाब भी जारी है।ईरान ने इज़राइल और गल्फ देशों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक जारी रखे। हालांकि, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने आज एक टीवी संबोधन में घोषणा की कि ईरान अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं करेगा, जब तक कि उन देशों से ईरान पर हमला नहीं होता।उन्होंने क्षेत्रीय देशों से माफी भी मांगी और कहा कि कुछ हमले “रैंक्स में गलतफहमी” के कारण हुए। लेकिन ईरान ने साफ कहा – “हम कभी सरेंडर नहीं करेंगे।”वही ट्रंप का सख्त रुख बना हुआ है। Iran US Israel War: 

Read Also: Priyank Kharge: कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी सिवाय “अनकंडीशनल सरेंडर” के। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आज ईरान को “बहुत जोरदार” हमलों का सामना करना पड़ेगा, और कुछ नए टारगेट्स पर भी विचार किया जा रहा है जो पहले नहीं थे।व्हाइट हाउस का अनुमान है कि यह अभियान 4 से 6 हफ्ते तक चल सकता है। फिलहाल बढ़ते युद्ध के हालत से वैश्विक चिंताएं बनी हुई है। Iran US Israel War: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *