लोकसभा में बड़ा फैसला- निलंबित सांसदों का निलंबन हुआ समाप्त

Lok Sabha

आज लोकसभा में बजट सत्र के बीच एक अहम फैसला लिया गया है। लोकसभा से निलंबित आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। स्पीकर ओम बिरला की पहल के बाद आज सदन में प्रस्ताव पारित हुआ है। Lok Sabha

लोकसभा से निलंबित 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन आज समाप्त हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर लिया गया। यह फैसला कल सभी दलों के नेताओं की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ हुई बैठक के बाद आया है, जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति बनी।

Read Also: संजय दत्त और नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने सदन में “अनजाने में हुई चूक” के लिए खेद जताया था, जिसके बाद रिजिजू जी ने निलंबन हटाने का प्रस्ताव रखा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची जानी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि संसद की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। Lok Sabha

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी सदस्यों को सख्त नसीहत दी।बिरला ने कहा कि सदन सुचारू रूप से चले, इसके लिए नियमों और मर्यादाओं का पालन जरूरी है। स्पीकर ने सदस्यों से अपील की कि वे सदन की गरिमा बनाए रखें, ताकि लोकतंत्र की मजबूती बनी रहे। Lok Sabha

Read Also: पश्चिम एशिया संघर्ष: 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी एअर इंडिया

यह 8 सांसद फरवरी में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हंगामा, कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के आरोप में पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। इनमें सात कांग्रेस सांसद – हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, डीन कुरियाकोस – और CPI(M) के एस. वेंकटेशन शामिल थे। Lok Sabha

यह कदम संसद में ‘सीजफायर’ का संकेत माना जा रहा है। अब ये आठों सांसद बजट सत्र की बाकी कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे, जो 2 अप्रैल तक चलना है। संसद में हंगामे कम होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *