बेलगावी में पोल्ट्री वाहन के खड़े ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत

Karnataka: Two people died after a poultry vehicle collided with a parked truck in Belagavi.

Karnataka: कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार यानी आज 21 अप्रैल की सुबह कुक्कुट पक्षियों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन के, खड़े ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शिवमोग्गा जिले के निवासी 28 वर्षीय वसीम और 22 वर्षीय मुबारक के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक 37 वर्षीय बसवराज एरप्पा अंजिनमणि को गंभीर चोटें आयी हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब कथित तौर पर झपकी आने के कारण चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया और वाहन राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गया।

Read Also: FSSAI का बड़ा फैसला! अश्वगंधा की सिर्फ जड़ इस्तेमाल करें, पत्तियों पर लगा बैन

Karnataka- वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालवाहक वाहन मुर्गियां लेकर कोल्हापुर से शिवमोग्गा जिले के सोराब जा रहा था। टक्कर के कारण कई मुर्गियां भी मारी गईं। हिरेबागेवाड़ी पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि घायल ड्राइवर और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *