PM Modi: परिवारवाद पर सियासी संग्राम, पीएम मोदी ने दिया ये बयान

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर तेलंगाना में कई विकास योजनाओ की सौगात दी। इस दौरान संगारेड्‌डी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर परिवारवाद को लेकर जोरदार हमला बोला।

प्रधानमंत्री मोदी आज फिर तेलंगाना पहुंचे। PM Modi ने सबसे पहले सिकंदराबाद के श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने संगारेड्‌डी में कई विकास योजनाओं की सौगात दी।

PM Modi ने यहां रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर खूब हमला बोला।पीएम मोदी ने कहा कि पता है ये लोग मुझे गाली क्यों दे रहे हैं? ये मोदी इनकी आंखों में चुभता क्यों है? उसका कारण है- मैं इनके सैकड़ों हजारों करोड़ रुपए के घोटालों की पोल खोल रहा हूं। विपक्ष पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार के लिए जमीन-आसमान तक बेच दिए और अपनी कोठियां बनवाईं। मैंने आज तक अपना घर भी नहीं बनवाया। पीएम ने आगे कहा कि मैंने गुजरात का मुख्यमंत्री और अब देश का प्रधानमंत्री रहते हुए अब तब 150 करोड़ के गिफ्ट नीलाम करवाकर जनता की सेवा में लगा दिए है।

Read Also: EC: मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी तैयारियों को लेकर दी अहम जानकारी

विपक्ष पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि मैं इनके परिवार के खिलाफ परिवारवाद के खिलाफ बोल रहा हूं। मैने किसी पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाया है।पीएम ने कहा कि वो लोग मेरी बातों का जवाब नहीं देते हैं, वो कहने लगते हैं कि मोदी का परिवार ही नहीं है। पीएम मोदी ने सवाल पूछा कि अगर आपके पास परिवार है तो आपको चोरी करने की छूट है? सत्ता पर कब्जा करने की छूट है?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मोदी जो कहता है, वो करके दिखाता है। मैनें कहा था- भारत को पूरे विश्व में एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। आज आप देख रहे हैं कि कैसे भारत पूरे विश्व में आशा की किरण बनकर नई ऊंचाई छू रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *