Kerala Murder : केरल के नेदुमकांदम क्षेत्र में एक घर के परिसर से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को एक महिला और उसके बेटे की तलाश के दौरान यह खुलासा हुआ है। ये दोनों मां-बेटे दो अप्रैल से लापता हैं। केरल पुलिस ने बताया कि इडुक्की जिले में मां और भाई के लापता होने की जांच शुरू करने के बाद लापता हुए एक व्यक्ति को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया।लापता महिला के छोटे बेटे साजी को जांचकर्ताओं द्वारा तलाशी के बाद घर के पास एक संपत्ति से पकड़ा गया।
Read also- फिल्म ‘भूत बांग्ला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की, वामिका गब्बी ने जाहिर की खुशी
अधिकारियों के मुताबिक, नेदुमकंदम के कलकुंथल गांव स्थित थूतुवाकाडा निवासी 70 वर्षीय मैरीकुट्टी और उसके बेटे 48 वर्षीय रेजी की तलाश के दौरान पुलिस ने शव बरामद किये।(Kerala Murder ) दोनों के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार, मैरीकुट्टी की बेटी सिनी द्वारा रविवार को दोनों के लापता होने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, रविवार से मैरीकुट्टी का दूसरा बेटा साजी भी लापता है।प्राथमिकी के मुताबिक, मैरीकुट्टी और रेजी दो अप्रैल से नहीं दिखे थे। Kerala Murder Kerala Murder
अधिकारियों ने बताया कि साजी ने रिश्तेदारों को बताया था कि मैरीकुट्टी और रेजी दो अप्रैल को घर से चले गए थे और वापस नहीं लौटे।जांच के दौरान, पुलिस ने सोमवार सुबह घर के परिसर की तलाशी ली और वहां हाल ही में खोदे गए एक गड्ढे में मानव शरीर के अंग मिले।पुलिस ने दोपहर में, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में, घर के पास एक गड्ढे में दफन दो शव बाहर निकाले।
पुलिस के मुताबिक, शव सड़ी-गली अवस्था में थे और संदेह है कि वे एक पुरुष और एक महिला के हैं। Kerala Murder
Read also- हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत
उसके अनुसार, मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए शवों को शव-परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।घर का दौरा करने वाले जिला पुलिस प्रमुख के.एम. साबू मैथ्यू ने पत्रकारों को बताया कि साजी रविवार से लापता है।पुलिस को संदेह है कि पीड़ितों की हत्या कर उन्हें परिसर में दफना दिया गया था।पुलिस ने बताया कि साजी ने पहले गुमशुदा लोगों के ठिकाने के बारे में विरोधाभासी बयान दिए थे, जिससे रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के बीच संदेह पैदा हो गया था। Kerala Murder
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
