राम चरण अभिनीत फिल्म ‘पेड्डी’ की तारीख बदली, 4 जून को होगी रिलीज

Entertainment: Release Date of Ram Charan-Starrer 'Peddi' Changed; to Release on June 4

Entertainment: राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म “पेड्डी” 4 जून को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। 2024 में आई फ़िल्म “देवरा: पार्ट 1” में नजर आने के बाद, ये जाहन्वी कपूर की दूसरी तेलुगू फिल्म है। पेड्डी फिल्म को पहले 27 मार्च को रिलीज किए जाने की योजना थी।

फिल्म के मेकर्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये घोषणा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर भी शामिल था। कैप्शन में लिखा था, “हिम्मत ही उसकी कहानी है। पक्का इरादा ही उसका हथियार है। #PEDDI 4 जून, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।”

Read Also: पीलीभीत में सरकारी खजाने में सेंध, 7 महिलाएं गिरफ्तार

इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। राम चरण पिछली बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म “गेम चेंजर” में कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई थी। वहीं, जाह्नवी कपूर हाल ही में “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” दिखी थी। इस फिल्म में वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सुरेश सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में थे।Entertainment

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *