Sports News: भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स: टीम और ज्यादा ट्रॉफियां जीतने के लिए उत्सुक

Sports News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा है कि पिछले साल अपना पहला वनडे खिताब जीतने के बाद टीम और ट्रॉफी जोड़ना चाहती है।जेमिमा ने कहा, “मुझे लगता है कि अब यह हमारे लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। चूंकि हमने एक खिताब जीता है, इसलिए हम दूसरा जीतना चाहते हैं।”उन्होंने आगे कहा, “विश्व कप जीतने के बाद आत्मविश्वास आ सकता है, लेकिन यह टीम इसे बार-बार जीतने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक है। यही योजना है और यही हमारा पूरा मकसद है।”

Read Also: UP News: बलिया में मुंडन समारोह के दौरान गंगा में डूबने से चार लोगों की मौत, घटनास्थल पर पसरा सन्नाटा

जेमिमा ने इस साल महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स को चौथी बार फाइनल तक पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि नंदिनी शर्मा को राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ियों के अनुभव से फायदा होगा।दाएं हाथ की तेज गेंदबाज नंदिनी को शनिवार को भारती फुलमाली के साथ भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।जेमिमा ने कहा कि “नंदिनी ने डब्ल्यूपीएल में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है। सच कहूं तो जब हमने उन्हें टीम में शामिल किया था, तब हमें यह नहीं पता था कि उनसे क्या उम्मीद की जाए।

Read Also: डीएलसीसुपवा में 4 मई को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, 760 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

हम जानते थे कि उनमें प्रतिभा है”“जब उन्होंने डब्ल्यूपीएल के बड़े मंच पर दुनिया के सामने कदम रखा, तो जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया। न सिर्फ वह पांच विकेट लेने का कारनामा (गुजरात जायंट्स के खिलाफ 5/33), बल्कि हर मैच में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा।”जेमिमा ने कहा “मुझे पता है कि यह टीम उनका स्वागत करेगी, उन्हें अच्छी तरह से तैयार करेगी और इस टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिससे उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *