Crime News: संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तेदार ने बुजुर्ग दंपति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को…

Crime News:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में संपत्ति विवाद को लेकर दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग दंपति और उनके दो पोते-पोतियों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण पुलिस थाना क्षेत्र के भंवतरा गांव में निर्माणाधीन मकान के भीतर पुलिस ने आज चार शव बरामद किए।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह जब मजदूर काम के लिए वहां पहुंचे तब उन्होंने शवों को देखा और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।Crime News:

Read Also- Kerala: वीडी सतीशन होंगे केरल के नए CM, कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक दंपति के बेटे सोनसाय और उसके पुत्र डाकेश्वर को हिरासत में लिया है।अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65) और उनके पोते-पोतियों पीतांबर कश्यप (17) और मोगरा (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, मेदनी प्रसाद के तीन बेटे थे, जिनमें सोनसाय भी शामिल है।Crime News:

Read Also- Cannes 2026: आलिया भट्ट कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आई नजर, सादगी से जीता फैंस का दिल

अधिकारी के अनुसार सोनसाय ने पहले अपने एक भाई की हत्या कर दी थी और उस मामले में 15 साल की जेल की सजा काटी थी, जबकि दूसरे बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।अधिकारी ने बताया कि सोनसाय ने अपने बेटे डाकेश्वर उर्फ गोलू के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने माता-पिता और अपने दो मृत भाइयों के बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, जब वे निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि पीतांबर अपने दिवंगत पिता का इकलौता बेटा था, जबकि मोगरा अपने पिता की इकलौती बेटी थी।Crime News:


अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह मजदूरों ने चारपाई पर शव देखे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर पारिवारिक संपत्ति पर अपना एकाधिकार चाहता था और संदेह है कि उसने अन्य दावेदारों को रास्ते से हटाने के लिए ये अपराध किया।अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।Crime News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *