Sports News: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, कोच हैडिन ने दी ये प्रतिक्रिया

 Sports News:

Sports News:पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम दबाव से निपटने में नाकाम रही है और इसलिए टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।Sports News’

अपने पहले छह मैच जीत कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को गुरुवार को यहां मुंबई इंडियंस से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी लगातार पांचवीं हार है। इससे उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना को करारा झटका लगा है। उसे अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे दोनों में जीतने होंगे।Sports News

Read Also- कर्नाटक के विजयपुरा में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के बीच छत गिरने से चार की मौत

हैडिन ने मैच के बाद कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों में हम दबाव से निपटने में नाकाम रहे हैं। जब हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए था तब हम ऐसा नहीं कर पाए। हम अपनी वर्तमान स्थिति से निराश हैं और यह बात किसी से छिपी नहीं है कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’’पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 200 रन बनाए। मुंबई ने तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

Read Also- Business & Economy: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

हैडिन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने जो स्कोर बनाया, वह वाकई बहुत अच्छा था। आखिरी तीन ओवरों तक हमें लगा कि मैच हमारे नियंत्रण में था। तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे मुंबई मैच जीतने में सफल रहा।’पंजाब की इस सत्र में गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है लेकिन हैडिन ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में अविश्वसनीय बल्लेबाजी देखने को मिली है। पहले 200 रन का स्कोर अच्छा माना जाता था लेकिन अब टीम इस स्कोर को देखकर घबराती नहीं हैं। हमें अब कोई रास्ता निकालना होगा। निश्चित रूप से इस हार से हमारे ड्रेसिंग रूम में निराशा है।’Sports News’

हैडिन ने कहा, ‘‘हमने अब तक जो अच्छा प्रदर्शन किया है उससे प्रेरणा लेकर आगे की तैयारी करेंगे और देखेंगे कि हम किन चीजों में सुधार कर सकते हैं। हमें बस मैच जीतने का तरीका ढूंढना होगा। अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हमें अपने बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने ही होंगे। Sports News’

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *