Sports News: टी20 रैंकिंग में भारत बना नंबर-1, जिम्बाब्वे सीरीज जीतते ही इंग्लैंड टीम से छीना ताज

Sports News:आईसीसी टी20 रैंकिंग में एक बार भारतीय टीम ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। भारत ने जिम्बाब्वे सीरीज जीतते ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टी20 टीम रैंकिंग में फिर से बादशाहत हासिल कर ली है। Sports News:

Read Also: Haryana News: CM सैनी ने रक्तदान शिविर में शिरकत कर एंबुलेंस सेवा का किया लोकार्पण

हाल ही में इंग्लैंड से हारने के बाद भारत को नंबर-1 की पोजीशन गंवानी पड़ी थी।इससे पहले भारत आयरलैंड से भी 0-2 से हार गया था।भारतीय टीम मौजूदा समय में जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। 2 मुकाबलें जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। शनिवार को हुए दूसरे टी20 में श्रेयस अय्यर एंड टीम ने 90 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। Sports News:

Read Also: CM सैनी ने अंत्योदय मेले में शिरकत कर बोले- सरकार की प्रत्येक योजना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए…

भारतीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ईशान किशन 892 पॉइंट्स के साथ बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 858 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक लगाने वाले तिलक वर्मा 733 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं।जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शीर्ष 10 में अकेले भारतीय गेंदबाज हैं। वह 683 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *