Moscow: रूस ने टेलीग्राम ऐप पर कसा शिकंजा, संस्थापक डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

Moscow: रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।एजेंसी ने इसी के साथ डुरोव के नाम को अंतरराष्ट्रीय वांछितों की सूची में डाल दिया है।Moscow:

Read Also: Assam Flood: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ‘असम मुख्यमंत्री राहत कोष’ में किया दान

एजेंसी ने बुधवार को बयान में कहा कि टेलीग्राम प्रशासन ने रूस में ‘‘कई ऐसे चैनल, चैट और बॉट्स’’ को नहीं हटाया है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन की खुफिया एजेंसियां, आतंकवादी और चरमपंथी संगठन नुकसान पहुंचाने, आतंकवाद, सामूहिक हत्या और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं की तैयारी और उन्हें अंजाम देने के लिए सक्रिय रूप से करते हैं।रूस की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के जिम्मे है।

Read Also: पंचकूला इंडक्शन कार्यक्रम में शिरकत कर CM सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप-D कर्मचारियों को किया संबोधित

डुरोव पर ये आरोप ऐसे समय में लगे हैं जब रूस ने देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाए हैं।डुरोव ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है।उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे ‘‘निजता और अभिव्यक्ति की आजादी’’ के अधिकार का दमन करने की कोशिश के तहत टेलीग्राम तक पहुंच को बाधित करने के वास्ते झूठे बहाने बना रहे हैं।Moscow:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *