Stock Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, बजाज फाइनेंस आठ फीसदी से ज्यादा चढ़ा

Stock Market: 

Stock Market: वैश्विक बाजारों में मजबूती, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और बजाज फाइनेंस में तेज उछाल की वजह से घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 166.49 अंक यानी 0.21 फीसदी चढ़कर 78,094.64 अंक पर बंद हुआ, जो तीन हफ्ते से ज्यादा समय का उच्चतम स्तर है।Stock Market:

इसमें 16 शेयर बढ़त के साथ और 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। दिनके दौरान, इंडेक्स 344.1 अंक या 0.44 फीसदी बढ़कर 78,272.25 तक पहुंच गया था।वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 66.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 24,383.60 अंक पर बंद हुआ।Stock Market: 

Read Also- Jharkhand: राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मजबूत उद्यमी इकोसिस्टम बनाने के मकसद से इनक्यूबेटर प्रोग्राम किया शुरू

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर 8.11 फीसदी उछलकर बंद हुआ। कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 28 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 6,081 करोड़ रुपये रहा है। यह बढ़ोतरी कोर इनकम में वृद्धि और एसेट क्वालिटी में सुधार के कारण हुई।Stock Market:

इसके अलावा बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाइटन के शेयरों में भी तेजी का रुख रहा।दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, आईटीसी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,623.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।Stock Market: 

Read Also- Rajasthan: ऊंट से टकराकर कई बार पलटी एसयूवी कार, मेजर हमजा की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल…

बाजार विशेषज्ञ शरद कोहली ने कहा, “मुझे लगता है कि यह सारा उत्साह इसलिए था क्योंकि अमेरिका में फेड ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया, डॉलर कमजोर हुआ और अमेरिका में व्यक्तिगत उपभोग व्यय 4.1 से गिरकर 3.7 हो गया। इस वजह से डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड नीचे आ गए।Stock Market:

तो, मैं कहूंगा कि ग्लोबल संकेतों, खासकर अमेरिका से, एक मामूली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जबकि हमने देखा कि कोस्पी और निक्केई ने उन संकेतों पर बहुत तेजी से सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, लेकिन भारतीय बाजारों ने बहुत ही सामान्य प्रतिक्रिया दिखाई।Stock Market: 

कोहली ने कहा, “मुझे लगता है कि यह नतीजों का सीजन है। इसलिए, नतीजे ही मुख्य रूप से संकेतों को तय कर रहे हैं। लेकिन हमें बड़ी तस्वीर को नहीं भूलना चाहिए। बड़ी तस्वीर यह है कि दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं। समुद्री तनाव बढ़ रहे हैं, जैसे स्वेज नहर और पोलैंड सीमा पर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक मोर्चे पर बहुत कुछ हो रहा है।Stock Market

इसलिए, मुझे लगता है कि बाजार के ऑपरेटरों और निवेशकों के लिए जश्न मनाना शुरू करना अभी थोड़ा जल्दबाजी होगी।”उन्होंने कहा कि हालिया तेजी के बाद घरेलू आईटी इंडेक्स में मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) देखी गई।अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 89.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।Stock Market: 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे।इससे पहले बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 273.55 अंक बढ़कर 77,928.15 अंक और एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 अंक पर बंद हुए थे।Stock Market: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *