BRICS: विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया बड़ा बयान

Delhi:

Delhi: ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन के सफल समापन और कई प्रमुख द्विपक्षीय वार्ताओं के बाद विदेश मंत्रालय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा, पाकिस्तान द्वारा मसूद अज़हर पर इनामी राशि के दावे और बांग्लादेश से जुड़े कई अहम वैश्विक मुद्दों पर देश का रुख स्पष्ट किया है। Delhi:

Read Also: West Bengal उपचुनाव: शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की मां को BJP का टिकट, नंदीग्राम में मुकाबला दिलचस्प

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल परिणामों और भारत-चीन द्विपक्षीय वार्ता को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत और चीन के शीर्ष नेतृत्व के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई है  Delhi:

रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे की मूल चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और यह संबंध तीन ‘M’ (Mutual Respect, Mutual Interest, Mutual Sensitivity) पर आधारित होने चाहिए। वही पाकिस्तान की ओर से आतंकी मसूद अज़हर पर इनामी राशि बढ़ाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के इस कदम को महज एक ‘दिखावा’ करार दिया है।  Delhi:

Read Also: West Bengal उपचुनाव: शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की मां को BJP का टिकट, नंदीग्राम में मुकाबला दिलचस्प

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि “पाकिस्तान द्वारा ऐसी खोखली घोषणाएं और छल-कपट का नाटक कोई नया नहीं है। आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश द्वारा की गई ऐसी घोषणाओं का कोई अर्थ नहीं है,उन्हें खोखली घोषणाएं करने के बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। वही ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए हमले और उसमें लापता भारतीय नाविक के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है।ओमान के अधिकारियों की मदद से एक लापता भारतीय नाविक की खोज और बचाव अभियान जारी है। भारत ने नागरिक जहाजों और अवसंरचना पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और क्षेत्र में सुरक्षित नौवहन की मांग उठाई है। Delhi

इसके अलावा, अमेरिकी प्रतिबंधों और रूस से तेल खरीद से जुड़े सवाल पर प्रवक्ता ने भारत की ऊर्जा नीति को पूरी तरह स्पष्ट किया है।जायसवाल ने कहा कि भारत द्वारा ऊर्जा प्राप्त करना पूरी तरह से देश के राष्ट्रीय हित पर आधारित है। साथ ही, कुडनकुलम जैसे सफल परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट्स का हवाला देते हुए रूस के साथ भारत के असैन्य परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाने की बात दोहराई है। Del hi:

​वही ब्रिक्स सम्मेलन की उपलब्धियों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बेहद सफल रहा, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया, वैश्विक शासन सुधारों और ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने पर सहमति बनी है।Delhi

ज़ाहिर है विदेश मंत्रालय की इस प्रेस वार्ता से साफ है कि भारत अपनी विदेश नीति, ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों पर किसी प्रकार का समझौता किए बिना अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से अपना पक्ष रख रहा है। Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter Gurugram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *