Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्रता के बाद पैदा हुए है। अक्टूबर में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और समावेशी विकास को नई दिशा दी है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मोदी सरकार के जनकल्याण के कामकाज गिनाते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढाँचे के विस्तार और जनकल्याण की दिशा में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।
बिरला ने कहा कि 25 वर्षों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और देश के कमज़ोर – वंचित जन के लिए अत्यंत फलदायी सिद्ध हुआ है।गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विपक्ष के नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।वही पीएम मोदी के जन्मदिन पर विदेश से सबसे खास संदेश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आया। क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में पुतिन ने कहा कि मोदी अपने देशवासियों का गहरा सम्मान पा रहे हैं और वैश्विक मंच पर उनकी बड़ी प्रतिष्ठा है। भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता।Delhi:
अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बधाई दी और अच्छे स्वास्थ्य व खुशी की कामना की। वियतनाम, नीदरलैंड, नेपाल, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्लोवाकिया, श्रीलंका और डोमिनिका समेत कई देशों के राजदूतों और दूतावासों ने भी संदेश भेजे। इनमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की बात कही गई।
इसी दिन बीजेपी ने देशभर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी इसे प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल से जोड़ रही है। आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच और जल संरक्षण जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं।आज शाम देशभर के घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया है।Delhi:
वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर सेवा संकल्प बाइक यात्रा भी शुरू हुई है। गृहमंत्री अमित शाह वडनगर में बाइक रैली में शामिल हुए।
बीजेपी का कहना है कि यह अभियान जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।बहरहाल देश-विदेश से मिल रही बधाई और सेवा कार्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन ख़ास अंदाज में मनाया जा रहा है।Delhi:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
