Maruti को टक्कर देने के लिए Kia ने Carens और Carens Clavis के फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल लॉन्च किए, तीन वेरिएंट में मिलेगा विकल्प…पूरी खबर आगे …
न्यूज डेस्क: Kia ने भारतीय बाजार में Carens और Carens Clavis के फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Carens CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.12 लाख रुपये रखी है, जबकि Carens Clavis CNG की कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होती है। Carens CNG को सिर्फ Premium (O) वेरिएंट में पेश किया गया है। वहीं Carens Clavis CNG HTE और HTE (O) वेरिएंट में उपलब्ध होगी। HTE (O) CNG की कीमत 13.35 लाख रुपये है। दोनों मॉडल अपने संबंधित पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की तुलना में करीब 1 लाख रुपये महंगे हैं।
Read Also- टेस्ला ने भारत में पेश की इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील कार, जानें रेंज और फीचर्स?
Carens और Carens Clavis CNG में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। CNG मोड में यह इंजन 96 PS की पावर और 123 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। दोनों कारों में 60 लीटर का CNG टैंक दिया गया है, जिसे बूट फ्लोर के नीचे लगाया गया है। CNG टैंक की वजह से तीनों रो की सीटें इस्तेमाल करने पर बूट स्पेस 116 लीटर रह जाता है। कंपनी ने सस्पेंशन ट्यूनिंग में बदलाव किया है और CNG सेटअप के हिसाब से इंजन कैलिब्रेशन भी किया गया है। कार में स्पेयर व्हील भी मिलता है।
Read Also- UV: होंडा ने इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का किया अनावरण; 2027 में भारतीय बाजार में…
Kia की इन नई CNG कारों की एंट्री के बाद 7-सीटर CNG सेगमेंट में ग्राहकों के पास अब और विकल्प हो गए हैं। इस सेगमेंट में Maruti Suzuki Ertiga CNG, XL6 CNG और Toyota Rumion CNG पहले से मौजूद हैं। Kia की कारों में 22 से 25 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक माइलेज का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन कंपनी ने अभी आधिकारिक फ्यूल एफिशिएंसी आंकड़ा जारी नहीं किया है, इसलिए इसे अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। फैक्ट्री-फिटेड CNG सेटअप Kia के भारतीय पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में पहली ऐसी पेशकश है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

