Postpartum: छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है… पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बोलीं करिश्मा तन्ना

Postpartum

Postpartum: मां बनने के बाद करिश्मा तन्ना ने बताया कि पोस्टपार्टम दौर उनके लिए भावनात्मक रूप से कितना चुनौतीपूर्ण रहा और क्यों उन्होंने पहले से खुद को इसके लिए तैयार किया था।

News Desk: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा 29 जुलाई 2026 को एक बेटे के माता-पिता बने हैं। मां बनने के बाद करिश्मा लगातार अपने मदरहुड के अनुभव साझा कर रही हैं। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने Postpartum डिप्रेशन और डिलीवरी के बाद होने वाले भावनात्मक बदलावों पर खुलकर बात की। करिश्मा ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ही खुद को मानसिक तौर पर तैयार कर लिया था कि Postpartum पीरियड आसान नहीं होगा। उनके मुताबिक, मां बनने के बाद कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी रोने का मन करता है और भावनाएं अचानक हावी हो जाती हैं।

Read Also: Health: नागपुर में पैरासिटामोल और BP की दवा क्वालिटी टेस्ट में फेल, अस्पतालों ने रोकाHe

करिश्मा ने कहा कि उन्होंने पहले ही समझ लिया था कि Postpartum डिप्रेशन एक वास्तविक स्थिति है और इससे गुजरना किसी महिला की कमजोरी नहीं है। उन्होंने बताया कि खुद को मजबूत मानने और मानसिक रूप से तैयार रहने के बावजूद इसका असर महसूस होता है और हर चीज को अपने नियंत्रण में रखना संभव नहीं होता। एक्ट्रेस ने नई माताओं से खुद को जज या दोषी नहीं मानने की अपील भी की। उनका कहना है कि हर मां अपने बच्चे के लिए अपनी तरफ से सही फैसला लेने की कोशिश करती है। करिश्मा के मुताबिक, इस दौर में परिवार और सपोर्ट सिस्टम का साथ भी काफी अहम होता है।

Read Also: Delhi की हवा में घुला जहरीला केमिकल, 8 से 12 साल घट रही है जीने की उम्र! IITM की चौंकाने वाली रिपोर्टHe

मां बनने के अनुभव को करिश्मा ने मुश्किल होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद जिम्मेदारी और भावनात्मक जुड़ाव का एहसास बिल्कुल अलग होता है। डिलीवरी के दौरान महिलाओं की ताकत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है। टांकों, हार्मोनल बदलावों और कई तरह की भावनात्मक स्थितियों के बीच नई मां को खुद को संभालना पड़ता है। करिश्मा ने कहा कि इन मुश्किलों के बावजूद महिलाएं आगे बढ़ती रहती हैं और यही उनके लिए असली ताकत है।Postpartum

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana TwitterPostpartum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *