Karnataka: बेंगलुरू पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक पांच सितारा होटल में ठहरे दो विदेशी नागरिकों की होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। मृतक में एक जर्मन एयरलाइन का क्रू मेंबर भी था। Karnataka:
Read Also: Parivarik Manuranjan: फिल्म ‘पारिवारिक मनुरंजन’ 13 नवंबर को सोनी लिव पर होगी स्ट्रीम
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लुफ्थांसा एयरलाइन के क्रू मेंबर के रूप में कार्यरत जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस (57) और आईबीएम के प्रोजेक्ट मैनेजर जुराज होर्वत (45) के रूप में हुई है।Karnataka:
Read Also: Bollywood : फिल्ममेकर संजय गुप्ता की दर्दनाक मौत, संजय दत्त टूटे, बोले- दोस्त की याद में जरूर बनाऊंगा ‘कांटे 2’
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम को हलासुरु स्थित होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्विमिंग पूल में हुई।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल में ठहरे दो अन्य व्यक्ति – एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू देसेंटिस (41), जो होटल में मेहमान थे, और एक भारतीय पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी (28), जो वहीं कार्यरत थे, वे दोनों पीड़ितों को बचाने के प्रयास में घायल हो गए।Karnataka:
दोनों घायलों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।Karnataka:
