Punjab चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक BJP में शामिल

Punjab

Punjab-2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने थामा बीजेपी का दामन….

News Desk : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी से बगावत करने वाले तीन विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। तीनों नेताओं ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस फैसले को पंजाब में चुनाव से पहले AAP के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। बीजेपी में शामिल होने के बाद तीनों नेताओं ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा और पंजाब के विकास के लिए बीजेपी को बेहतर विकल्प बताया।Punjab 

Read Also-Rohtak : 1984 सिख नरसंहार के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए थी, राहुल गांधी प्रदर्शन करने निकले हैं: नितिन नवीन

AAP में असंतोष की शुरुआत 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद हुई। पार्टी ने 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद 1 नवंबर को सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं, अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 2 नवंबर को पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके बाद तीनों नेताओं ने बीजेपी का रुख कर लिया।Punjab 

Read Also-INDIA ब्लॉक की महारैली पर BJP का हमला, संबित पात्रा बोले- रामलीला मैदान में खाली रहीं हजारों कुर्सियां

कुंवर विजय प्रताप सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले IPS की नौकरी छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। उन्होंने अमृतसर नॉर्थ सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते उन्हें AAP ने पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था। दूसरी ओर, पठानमाजरा और जौड़ामाजरा ने पंजाब सरकार के कामकाज, कानून-व्यवस्था, नशे की समस्या और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। दोनों नेताओं की नाराजगी की एक बड़ी वजह उनके विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति को भी माना जा रहा है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।Punjab 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *