Bollywood: पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने के लिए चलाए जा रहे एक नागरिक अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बीजेपी मुंबई प्रमुख अमित साटम की आपत्तियों के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल से अभिनेत्री दीया मिर्जा का एक वीडियो संदेश हटा दिया है…
Read Also-OTT पर लौटेंगी ‘पंचायत 5’ और ‘मिर्जापुर 4’, ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू; जानें बाकी सीरीज का अपडेट
BMC ने डिलीट किया वीडियो
रविवार को दीया मिर्जा का वो वीडियो हटा दिया गया, जिसमें उन्होंने लोगों से शोर और वायु प्रदूषण से बचने की अपील की थी। वहीं इस अभियान के दूसरे वीडियो में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। वो अभी भी बीएमसी के एक्स हैंडल और इंस्टाग्राम पेज पर मौजूद हैं। ये कदम तब उठाया गया जब सतम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मिर्जा के वीडियो पर आपत्ति जताई और बीएमसी के आधिकारिक अकाउंट को टैग किया।Bollywood:
Read Also- BOLLYWOOD: शाहरुख खान का बर्थडे आज, आने वाली फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ किया रिलीज
Dia Mirza से सीखने की जरूरत नहीं है
बीजेपी नेता ने लिखा, “हमें मिर्जा से ये सीखने की जरूरत नहीं है कि दीवाली कैसे मनानी चाहिए। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से रची-बसी हैं। साटम की टिप्पणी के कुछ ही घंटों के भीतर म्युनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिड़े के नेतृत्व वाले नगर निकाय ने अपने सोशल मीडिया पेजों से दीया मिर्जा का वीडियो हटा दिया।
गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ना है प्रतिबंधित
हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान मिले सुझावों के बाद नगर निकाय ने शहर में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता के बीच प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाने के अपने अभियान में कुछ मशहूर हस्तियों को शामिल किया था। दीया मिर्जा के वीडियो के साथ बीएमसी की पोस्ट में कहा गया था कि हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।Bollywood:
