सामने आया खालिस्तान समर्थक अमृतपाल, फेसबुक पर वीडियो जारी कर बोला……

(अजय पाल) फरार खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल ने हाल में फेसबुक में लाइव आकर अपना नया वीडियो शेयर किया। आपको बता दे कि फरार होने के बाद लगभग 40 मिनट का यह रिकॉर्ड वीडियो अमृत पाल सिंह का ही है। वीडियो में अमृत पाल यह बताने की कोशिश कर रहा है कि मेरी गिरफ्तारी उपर वाले के हाथ में है।कोई भी मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकता है। अमृतपाल ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। वीडियो के माध्यम से अमृतपाल ने सिख युवको को गिरफ्तार किए जाने पर पंजाब पुलिस की आलोचना की।

वीडियो में काली पगड़ी पहने नजर आया अमृत पाल सिंह

आपको बता दे 18 मार्च को फरार होने के बाद अमृत पाल का यह पहला वीडियो है । वीडियो में अमृतपाल सिंह काली पगडी व साल औढे नजर आ रहा है। अमृतपाल ने कहा परमात्मा ने हमें गिरफ्तार करने के लिए भेजे गए पुलिस के प्रयास से बचाया।

Read also: संसद से अयोग्य घोषित होने के बाद राहुल गांधी आज पहली बार पहुंचे संसद भवन

जानिए क्या है सरबत खालसा

अमृत पाल वीडियो में सरबत खालसा बुलाने की मांग कर रहा था। सरबत खालसा में देश-विदेश की सभी सिख संस्थाएं हिस्सा लेती हैं। सभी पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया जाता है। इस बैठक में धर्म से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की जाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *