अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन शनिवार को दसवें दीपोत्सव की करेंगे शुरुआत

UP

UP: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दसवें दीपोत्सव-2026 की शुरुआत शनिवार को उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में करेंगे….

Read Also: Bollywood : सालों बाद प्‍यार में डूबे दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, दीवाली पार्टी में सब देखते ही रह गए

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाट असंख्य दीपों से जगमग होंगे, जबकि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया जाएगा। दीपोत्सव में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाती भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें देश के 13 राज्यों के दल भाग लेंगे।

Read Also: Diwali 2026: 8 नवंबर को मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दिवाली, जानें क्यों बना तारीख को लेकर असमंजस

रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। धर्मपथ सहित अन्य प्रमुख मार्गों को विशेष थीम वाली आधुनिक रोशनी और एलईडी पैनलों से सजाया जाएगा।बयान के अनुसार, राम की पैड़ी पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और भव्य लेजर शो आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, रामायण के प्रसंगों पर आधारित ड्रोन शो और नया घाट पर संगीत के साथ आतिशबाजी दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएगी।

अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीला दल प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। वहीं, देश और प्रदेश के करीब दो हजार कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर रामनगरी को भक्तिमय बनाएंगे।इस भव्य आयोजन में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जयवीर सिंह सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Dhanteras

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *