100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई भूल भुलैया-2

भूल भुलैया 2 से पहले आलिया भट्ट-स्टारर "गंगूबाई काठियावाड़ी" ने बॉक्‍स ऑफिस पर 129 करोड़ रुपये की कमाई थी | Total tv, news hindi, live,

बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की नई हॉरर कॉमेडी “भूल भुलैया 2″ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर ली है।

इससे पहले अक्षय कुमार और विद्या बालन–स्टारर 2007 की इसी नाम की मनोवैज्ञानिक हॉरर कॉमेडी बनाई गई थी।

 

Read Also प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी, 2024 के चुनाव की तैयारियां अभी से करनी होगी

फिल्‍म मेकर्स ने एक प्रेस नोट में कहा कि अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 11.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म की कुल कमाई 109.92 करोड़ रुपये हो गई। भूषण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा प्रोडयूज्‍ड ‘भूल भुलैया 2′ में एक्‍ट्रेस तब्बू ने भी अहम रोल अदा किया है।

भूल भुलैया से पहले आलिया भट्ट–स्टारर “गंगूबाई काठियावाड़ी” ने बॉक्‍स ऑफिस पर 129 करोड़ रुपये की कमाई थी और “द कश्मीर फाइल्स” ने भी बॉक्‍स ऑफिस पर 252 करोड़ रूपये कमाए थे। इन दोनों फिल्‍मों के बाद यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली साल की तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *