वर्ल्ड टेलीविजन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर

लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर वर्ल्ड टेलीविजन प्लेटफॉर्म पर हुआ रिलीज | Total tv, news live

Lal Singh Chaddha: बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा का फैंस काफी लंबे समय से बेसब्री से इतंजार कर रहे थे। हालांकि अब फैंस का इतंजार खत्म करते हुए फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। वहीं ट्रेलर के रिलीज के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

वर्ल्ड टेलीविजन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ ट्रेलर

मालूम हो कि, लाल सिंह चड्ढ़ा फिल्म का ट्रेलर IPL 2022 के फिनाले के दौरान अभिनेता आमिर खान ने ही नेशनल टेलीविजन पर लॉन्च किया। खास बात यह है कि, इस दौरान आमिर आईपीएल मैच में हिंदी कमेंट्री कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह पहली बार है जब किसी फिल्म का ट्रेलर वर्ल्ड टेलीविजन प्लेटफॉर्म पर स्पोर्ट्स इवेंट के साथ लॉन्च किया गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद से लगातार लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे है। जहां कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इसमें कई खामियां भी नजर आई।

 

Read Also – 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई भूल भुलैया-2

 

करीना कपूर का रुपा के किरदार में दिखा अलग रुप

सामने आए फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक आवाज आती है, ‘जो भी होंदा है वो हम करते है या फिर हम हवा विच एवैंय ही उड़ते फिरदे हैं, यहां से वहां।’ इसके बाद इसमें एक बच्चे की एंट्री होती है जोकि, आमिर खान का किरदार है। आमिर ऐसे बच्चे के किरदार में नजर आ रहे जो बचपन से ही दूसरें बच्चों से अलग है, लेकिन उनकी मां हमेशा से उन्हें प्रोत्साहित करती नजर आई और उसे आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा दिया। वहीं, इस फिल्म में करीना कपूर खान का रुपा के किरदार में एक अलग ही रुप में नजर आई।

आमिर की फिल्म हॉलीवुड की इस मूवी की है कॉपी

आपको बता दें कि, आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध जैसी कई बड़ी घटनाओं को दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि, अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में आई हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गम्प का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। आमिर खान की ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *