डिप्टी सीएम के ट्वीट ने मचाई हलचल, बोले ”भाजपा का ऑफर- AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ”

Deputy CM Manish Sisodia, डिप्टी सीएम के ट्वीट ने मचाई हलचल, बोले ''भाजपा..

राजधानी दिल्ली की राजनीति में लगातार सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। सीबीआई रेड के बाद से दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रतयारोप की राजनीति लगातार देखने को मिल रही है। बता दें एक बार फिर दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट से राजनीति में हलचल मचा दी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के खिलाफ बड़ा खुलासा किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मनीष सिसोदिया के ट्वीट ने राजनीति में घमासान मचा दिया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है उन्होंने कहा है उनके पास भाजपा का संदेश आया है कि “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, जिसके बाद सारे CBI, ED के केस भाजपा बंद करवा देगी। उनके इस ट्वीट के बाद से राजनीति में हलचल मच चुकी है। हालांकि मनीष सिसोदिया ने ऑफर का जवाब देते हुए ट्वीट में आगे लिखा है मेरा भाजपा को जवाब है – मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं।जो करना है कर लो।

आपको बता दे शुक्रवार सुबह सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर रेड डाली थी। उनके साथ-साथ कई दूसरे सरकारी अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी चली। ये दौर पूरे 14 घंटे तक चलता रहा। इस रेड के दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज जमा किए, बताया गया कि कुछ तो वो सीक्रट डॉक्यूमेंट्स थे जो किसी भी सरकारी अधिकारी के आवास पर नहीं होने चाहिए थे।

Read also:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने जांच एजेंसियों द्वारा AAP को डराने के आरोप पर दिया बयान

वही सूत्रों के अनुसार शनिवार के दिन इन्ही सबूतों के आधार पर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के करीबियों से लगभग 12 घँटे पूछताछ की,इसके साथ ही दिल्ली में आबकारी नीति गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने एक औऱ कार्रवाई करते हुए,मनीष सिसोदिया समेत 13 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। जिसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी थी। हालांकि सीबीआई ने लुकआउट को लेकर सीबीआई ने साफ़ कर दिया है उनकी तरफ से कोई लुकआउट नोटिस जारी नहीं किया गया है लेकिन सीबीआई का कहना है वो लुकआउट के दायरे में आ रहें है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  Deputy CM Manish Sisodia,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *