तेलगु फिल्म सीता रामम का हिंदी वर्जन अब ओटीटी पर, जाने कब होगी रिलीज़

Sita Ramam Hindi OTT Release Date, तेलगु फिल्म सीता रामम का हिंदी वर्जन....

OTT Release: देशभर में कई दक्षिण भारतीय फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों की हालत भले ही खराब हो लेकिन कमाई के मेल में साउथ इंडस्ट्री की फ़िल्में सबसे आगे है। उन्हीं में से एक है, तेलुगु फिल्म ‘सीता रामम’। दुलारे सलमान और मृणाल ठाकुर अभिनीत ‘सीता रामम’ 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और हिट रही। इसके बाद सितंबर महीने में इसे अन्य भाषाओं जैसे मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया। हालांकि इस फिल्म का हिंदी संस्करण अभी तक जारी नहीं किया गया था।

बता दें की फिल्म ‘सीता रामम’ का हिंदी संस्करण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 18 नवंबर को रिलीज होना है। अभिनेता सलमान ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। अभिनेता ने एक बयान में कहा, “फिल्म देखने लायक है, यही वजह है कि इसने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। मुझे यकीन है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी अधिक लोग इसे देखेंगे क्योंकि वहां इसे हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जा रहा है।

Read also: शाहरुख खान को मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रोका, भरना पड़ा 7 लाख का जुर्माना

बता दें की मृणाल ठाकुर ने इस फिल्म से तेलगु सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। तेलुगु सिनेमा “सीता रामम” में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का कहना है कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए रोमांचित हैं। मृणाल ने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में फिल्म देखेंगे और सीता और राम की कहानी में दिलचस्पी लेंगे।”

Sita Ramam Hindi OTT Release Date

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Sita Ramam Hindi OTT Release Date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *